शादी के बंधन में बंधे टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर, सनराइजर्स ने दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर विवाह बंधन में बंध गए हैं। विजय शंकर ने वैशाली विश्वेसरन से शादी कर ली है। दोनों ने गुरुवार को सात फेरे लिए। विजय शंकर की आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया के जरिए दोनों की शादी की फोटो साझा की है। सनराइजर्स हैदराबाद ने विजय शंकर …

नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर विवाह बंधन में बंध गए हैं। विजय शंकर ने वैशाली विश्वेसरन से शादी कर ली है। दोनों ने गुरुवार को सात फेरे लिए। विजय शंकर की आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया के जरिए दोनों की शादी की फोटो साझा की है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने विजय शंकर की शादी की तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी है। वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। उन्हें टीम ने इस बार रिटेन किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्विटर पर लिखा कि हम विजय शंकर को उनके जीवन के बेहद खास दिन के लिए शुभकामनाएं देते हैं। हम आपकी बेहद अच्‍छी शादीशुदा जिंदगी की कामना करते हैं।

शंकर ने 2018 में भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच के साथ अपना पदार्पण किया था। शंकर 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंची भारतीय टीम का हिस्सा थे। शंकर और वैशाली ने अगस्त 2020 में सगाई की थी और सोशल मीडिया के जरिए सगाई की तस्वीर शेयर की थी। शंकर ने भारत के लिए कुल 12 वनडे और नौ टी-20 मैच खेले हैं।

संबंधित समाचार