हल्द्वानी: सोने के पेंडेंट पर किया हाथ साफ, दो महिलाएं समेत चार तीसरी आंख में कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। दो महिला समेत चार ने एक सरार्फ की दुकान से पेंडेंट पर हाथ साफ कर दिया। सरार्फ की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। वार्ड नंबर छह के सरार्फ नवनीत वर्मा 17 जनवरी को किसी काम से कस्बे से …

हल्द्वानी,अमृत विचार। दो महिला समेत चार ने एक सरार्फ की दुकान से पेंडेंट पर हाथ साफ कर दिया। सरार्फ की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

वार्ड नंबर छह के सरार्फ नवनीत वर्मा 17 जनवरी को किसी काम से कस्बे से बाहर गए थे। वापस लौटने के बाद उन्होंने दुकान का सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो घटना का पता चला। सरार्फ की गैरमौजूदगी में संदिग्ध दो महिला और दो पुरुषों ने उनके पिता को झांसा देकर 35 हजार मूल्य के सोने के पेंडेंट पर हाथ साफ कर दिया था। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसओ दिनेश नाथ महंत ने बताया कि केस दर्ज करने के साथ ही संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

संबंधित समाचार