बरेली: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले ठगों को साइबर थाने की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर ठगों का एक साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। साइबर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी अभिषेक …

बरेली,अमृत विचार। नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले ठगों को साइबर थाने की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर ठगों का एक साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

साइबर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी अभिषेक कुमार से नौकरी दिलाने के नाम पर 6 जनवरी को धोखाधड़ी, अमानत में खयानत समेत आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। ठगों ने उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 1,51,000 रुपये ठग लिए थे। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। जांच के बाद इस ठगी में शामिल नवाबगंज निवासी पुनीत कुमार, मोहम्मद अफसर को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि फिरोजाबाद निवासी शिवम कुमार फरार हो गया।

वेबसाइट से उठाते थे डाटा
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि पुनीत सीएमओ की वेबसाइट समेत नौकरी डॉट कॉम जैसी वेबसाइटों से बेरोजगार युवाओं का डाटा उठाते थे। फिर कंपनी के कर्मचारी बनकर उन्हें नौकरी का झांसा देते हुए ठगी किया करते थे। इस काम में मोहम्मद अफसर सिम खरीदने के लिए फर्जी आईडी का इंतजाम करता था। बताया जाता है कि उसके कई सिम बेचने वाले लोगों से भी संबंध थे।

संबंधित समाचार