मुरादाबाद: कोहरे के कारण बस और कंटेनर में भिड़ंत, 10 की मौत, 25 घायल
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र के आगरा स्टेट हाइवे पर शनिवार को घने कोहरे के बीच कैंटर और बस के बीच भिड़ंत हो गई, जिससे कम से कम दस यात्रियों की मौत हो गई जबकि 25 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तड़के लगभग आठ बजे मुरादाबाद-आगरा …
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र के आगरा स्टेट हाइवे पर शनिवार को घने कोहरे के बीच कैंटर और बस के बीच भिड़ंत हो गई, जिससे कम से कम दस यात्रियों की मौत हो गई जबकि 25 गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तड़के लगभग आठ बजे मुरादाबाद-आगरा हाईवे स्थित बिलारी सर्किल में हुसैनपुर पुलिया नानपुर के पास यह हादसा उस समय हुआ जब मुरादाबाद की ओर से यात्रियों से भरी एक प्राईवेट बस को ओवरटेक करने के प्रयास में कैंटर टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस की चालक साईड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
बताया जा रहा है कि इन दोनों वाहनों के टकराने के साथ ही एक दस टायरा ट्रक भी आकर टकरा गया। भीषण टक्कर में सड़क हादसे में दस लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की चपेट में आए लोगों की संख्या अभी बढ़ सकती है।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायलों को ₹50 हजार एवं मृतकों के परिजनों को ₹02-02 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 30, 2021
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सड़क दुर्घटना में घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने जबकि मृतकों के परिजनों को 2- 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, साथ ही घायलों के समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शनिवार को हुए सड़क हादसे में दस लोगों के मरने की पुष्टि की है, जबकि घायलों की संख्या 25 बताई है।
#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने जनपद मुरादाबाद में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 30, 2021
