आज का राशिफल | 30 जनवरी, 2021
मेष राशि आज छात्र अपनी पढ़ाई से संतुष्ट नहीं रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वातावरण अनुकूल होने के बावजूद कार्य थोड़े मंद गति से पूरे होंगे। पेट के रोगियों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। वृष राशि आज यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। विवादित विषयों पर अपने राय देने से बचें। बॉस आपके …
मेष राशि
आज छात्र अपनी पढ़ाई से संतुष्ट नहीं रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वातावरण अनुकूल होने के बावजूद कार्य थोड़े मंद गति से पूरे होंगे। पेट के रोगियों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये।
वृष राशि
आज यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। विवादित विषयों पर अपने राय देने से बचें। बॉस आपके प्रदर्शन को लेकर नाराज हो सकते हैं। अस्थमा के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। जीवनसाथी को पूरा समय देने का प्रयास करें।
मिथुन राशि
आज कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। झूठ बोलने के कारण लोग आपकी अवहेलना कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संवादहीनता की स्थिति न पनपने दें।
कर्क राशि
आज आप संतान के करियर को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। जिम्मेदारियों के कारण परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। प्रियजनों के साथ सम्बन्ध खराब न करें।
सिंह राशि
आज कई दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। किसी झगड़े और विवाद का समाधान प्राप्त होगा। सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। बॉस से आपको प्रशंसा प्राप्त होगी।
कन्या राशि
आज अवांछित यात्रा करनी पड़ेगी। किसी मंहगे सामान की खरीदी के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। कोई आवश्यक काम अचानक रुक सकता है। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा।
तुला राशि
आज राजनीति से जुड़े लोगों को बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। समाज में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। जॉब में मनचाहा तबादला मिल सकता है। करियर को लेकर योजना बनाने के लिए दिन अनुकूल है।
वृश्चिक राशि
आज आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। पार्टनरशिप से जुड़े कार्यों में बेहतरीन सफलता मिल सकती है। बेरोजगार छात्रों को इंटरव्यू के लिये बुलाया जा सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता को काफी सराहना मिलेगी।
धनु राशि
आज विद्यार्थी अपने लक्ष्य से दिग्भ्रमित हो सकते हैं। सहकर्मियों से वाद-विवाद न करें। प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से भी दिन कुछ खास नहीं है। भविष्य को लेकर आशंकित रहेंगे। मन में वैराग्य की भावना का जन्म हो सकता है।
मकर राशि
आज ऑफिस में लोग आपकी चुगली कर सकते हैं। हमेशा इसका ध्यान रखें कि लोग आपके विषय में कोई गलत धारणा न बना लें। शोधकार्यों में रुचि ले सकते हैं। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। विवेक और धैर्य से काम लें।
कुंभ राशि
आज सरकारी एजेंसियों से आपके संबंध मधुर होंगे। व्यवसाय में नये पार्टनर्स जुड़ सकते हैं। बौद्धिक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। माता-पिता की आज्ञा लेकर ही नया काम शुरू करें।
मीन राशि
आज पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आयेगी। सेहत को लेकर काफी जागरूक रहेंगे। मित्रों का काफी अच्छा सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मन में रचनात्मक विचार आते रहेंगे। दूसरों की भी सहायता करने की कोशिश करेंगे।
