अमेठी: एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस के नाम पर चल रहा रिश्वतखोरी का खेल
गौरीगंज, अमेठी। अमेठी एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनवाने के नाम पर पैसे लेने का वीडियो सामने आया है। शुक्रवार को विवेक बाबू के साथ कार्य करने वाले प्राइवेट कर्मचारी मिंटू का एक वीडियों वायरल हो रहा है। जिसमें मिंटू द्वारा पांच-पांच सौ के कई नोट लाइसेंस पास कराने के लिए दलाल के माध्यम से लेकर …
गौरीगंज, अमेठी। अमेठी एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनवाने के नाम पर पैसे लेने का वीडियो सामने आया है। शुक्रवार को विवेक बाबू के साथ कार्य करने वाले प्राइवेट कर्मचारी मिंटू का एक वीडियों वायरल हो रहा है। जिसमें मिंटू द्वारा पांच-पांच सौ के कई नोट लाइसेंस पास कराने के लिए दलाल के माध्यम से लेकर फाइल में रखकर उनके कोड पर लिखा जा रहा हैं।
बताते चलें कि लार्निग लाइसेंस के लिए आवेदनकर्ता को टेस्ट पास कराने के लिए 600 रूपये और परमानेंट लाइसेंस टेस्ट पास करने के लिए 800 रूपये का रेट दलालों ने फिक्स कर रखा है।
एआरटीओ के बाबूओं द्वारा दलालों का जारी किया गया है कोड
एआरटीओ कार्यालय में बाबूओं के द्वारा बाकायदा दलालों का कोड जारी किया गया है। उसी कोड पर शाम को निर्धारित दर के हिसाब से पैसा जमा हो जाता है और बिना कोड वाली फाइलों को रिजेक्ट कर दिया जाता है।
एआरटीओ बोले-
इस सम्बंध में एआरटीओ सर्वेश सिंह ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। इस सम्बंध में जब डीएम अरूण कुमार से वार्ता करने की कई बार कोशिश की गयी तो उनका फोन नहीं रिसीव हुआ।
