मंत्री जी की दवा नहीं मिली बरेली के बाजार में
बरेली, अमृत विचार। झुमका नगरी बरेली के बाजार में शनिवार को प्रदेश सरकार के एक मंत्री की दवा की ढूंढने पर भी नहीं मिली। इसे लेकर मंत्री के निजी सचिव परेशान रहे। करीब दो से तीन घंटे तक विभिन्न जगहों पर स्थित मेडिकल स्टोर्स पर दवा के रैपर और पर्ची लेकर तलाश की गई। इसके …
बरेली, अमृत विचार। झुमका नगरी बरेली के बाजार में शनिवार को प्रदेश सरकार के एक मंत्री की दवा की ढूंढने पर भी नहीं मिली। इसे लेकर मंत्री के निजी सचिव परेशान रहे। करीब दो से तीन घंटे तक विभिन्न जगहों पर स्थित मेडिकल स्टोर्स पर दवा के रैपर और पर्ची लेकर तलाश की गई। इसके बाद भी दवा नहीं मिलने से मंत्री काफी नाराज हुए।
एक मंत्री किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सर्किट हाउस में कुछ घंटों के लिए पहुंचे थे। ठंड की रात में करीब 7 बजे उन्हें दवा की याद आई तो पता चला कि दवा समाप्त हो गई है। दवा जरूरी थी, इसलिए उन्होंने फौरन दवा लाने का निर्देश दिया। मंत्री को दवा आने का इंतजार करते काफी समय हो गया तो उन्होंने जानकारी ली कि दवा कब तक आ जाएगी। इस पर पता चला कि दवा मिल नहीं रही है, प्रयास किया जा रहा है। करीब एक घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी दवा नहीं आई तो मंत्री गुस्से में आए और गंतव्य की ओर निकल पड़े कि बरेली दवा नहीं मिलेगी। जो डाक्टर ने दवा लिखी है उसी के पास मिलेगी।
