अयोध्या: पत्नी के चरित्र पर था संदेह, पति ने कर दी गला काटकर हत्या
अयोध्या। जनपद के मवई थाना क्षेत्र के ग्राम नेवाजपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गयी। मायके वाले जहां दहेज में पांच लाख रुपये मांगने को लेकर हत्या का कारण बता रहे हैं वहीं पुलिस पत्नी के चरित्र …
अयोध्या। जनपद के मवई थाना क्षेत्र के ग्राम नेवाजपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गयी। मायके वाले जहां दहेज में पांच लाख रुपये मांगने को लेकर हत्या का कारण बता रहे हैं वहीं पुलिस पत्नी के चरित्र पर संदेह होने पर हत्या का कारण मान रही है।

बाराबंकी जनपद के थाना दरियाबाद के ग्राम रानेपुर के रामू ने अपनी पुत्री रिंकू देवी की शादी दो वर्ष पूर्व मवई थाने के ग्राम नेवाजपुर में पारसनाथ के पुत्र राम सिंह के साथ की थी। मृतका के पिता रामू का आरोप है कि दामाद राम सिंह अक्सर उनकी पुत्री को दहेज कम देने का आरोप लगाकर मारता पीटता रहता था। आरोप है कि राम सिंह ने शनिवार की रात अपनी पत्नी रिंकू 22 वर्ष की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी।
घटना की सूचना रविवार प्रातः ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर सीओ डा. धर्मेन्द्र कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव उप निरीक्षक उदयवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। फोरेंसिक विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिये। मृतका के पिता रामू ने मवई थाना में तहरीर देकर मृतका के पति राम सिंह, देवर विवेक ससुर पारसनाथ तथा आरोपी के बहनोई उदयराज पर हत्या का आरोप लगाया।
प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि मृतका के चरित्र पर संदेह होने पर ही उसने घटना को अंजाम दिया। सीओ डा. धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि मृतका के परिजनों ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
