बाराबंकी: गांवों के विकास की दिशा तय करेगा पंचायत चुनाव- रामचन्द्र कनौजिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी रामचन्द्र कनौजिया ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव गांवों के विकास की दिशा तय करेगा। मोदी और योगी सरकार की नीतियों को भाजपा के कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में अमलीजामा पहनाएंगे। प्रदेश मंत्री रविवार को मसौली मण्डल की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे। उन्होंने …

बाराबंकी। भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी रामचन्द्र कनौजिया ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव गांवों के विकास की दिशा तय करेगा। मोदी और योगी सरकार की नीतियों को भाजपा के कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में अमलीजामा पहनाएंगे। प्रदेश मंत्री रविवार को मसौली मण्डल की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव की गणित समझाई। वार्ड की बैठकों में स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करने का निर्देश दिया। विपक्ष के सम्भावित प्रत्याशियों को टटोलने की हिदायत भी दी। स्थानीय कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में टिकट देने का वादा करके पार्टी कैडर का हौसला बढ़ाया।

गणतंत्र दिवस पर किसान आंदोलन के नाम पर लालकिला पर हुई घटना की भत्सर्ना करते हुए पुलिस के संयम की प्रशंसा की। पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजीत प्रताप सिंह, जिला महामंत्री राम सिंह भुल्लन, प्रशांत मिश्रा ने भी बैठक को सम्बोधित किया। महामंत्री सन्दीप गुप्ता ने पंचायत चुनाव में पार्टी की रूपरेखा प्रस्तुत की।

मण्डल अध्यक्ष विनीत वर्मा ने सभी का आभार ज्ञापित किया। संचालन राजकुमार सोनी ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद मौर्य, मीडिया प्रभारी विजय आनन्द बाजपेई, सांसद प्रतिनिधि दिनेश रावत, राजेश वर्मा, बलराम वर्मा, केवल प्रसाद वर्मा ,रामकिशोर रावत,उषा गौतम, देवी शंकर व रंजीत सहित मण्डल के सभी सेक्टर संयोजक व प्रभारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार