बरेली: कच्ची शराब लेकर जंक्शन पर पहुंचा अधेड़, गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। सोमवार को बरेली जंक्शन जीआरपी में छह लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। हालांकि, कच्ची शराब लेकर युवक के जंक्शन पहुंचने पर वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा …
बरेली, अमृत विचार। सोमवार को बरेली जंक्शन जीआरपी में छह लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। हालांकि, कच्ची शराब लेकर युवक के जंक्शन पहुंचने पर वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा ने बताया कि सोमवार सुबह जीआरपी की टीम प्लेटफार्म पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान बीडीए कॉलोनी का रहने वाला बब्लू उर्फ राकेश सुभाष नगर की ओर से प्लेटफार्म नंबर 6 पर आया। बब्लू के हाथ में एक प्लास्टिक की केन थी जिसमें 6 लीटर कच्ची शराब थी। सिपाही उससे पूछताछ करने लगा। शक होने पर सिपाही ने केन खोलकर देखी तो छह लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मौके पर निरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल हरगोविंद सिंह और हेड कांस्टेबल तौकीर अली आदि मौजूद रहे।
