हल्द्वानी: व्यापारियों ने किया पत्रकार की गिरफ्तारी का विरोध
हल्द्वानी,अमृत विचार। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने दिल्ली में किसान आंदोलन कवर कर रहे पत्रकार की गिरफ्तारी का विरोध किया है। उन्होंने सोमवार को उप जिलाधिकारी विवेक राय के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में बताया कि पत्रकारों को जेल भेजने की कार्यवाही बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह आपातकाल की स्थिति …
हल्द्वानी,अमृत विचार। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने दिल्ली में किसान आंदोलन कवर कर रहे पत्रकार की गिरफ्तारी का विरोध किया है। उन्होंने सोमवार को उप जिलाधिकारी विवेक राय के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में बताया कि पत्रकारों को जेल भेजने की कार्यवाही बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह आपातकाल की स्थिति को दोहराता है। ज्ञापन देने वालों में संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, कॉर्डिनेटर जगमोहन चिलवाल, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, युवा मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, महामंत्री संजय परगाईं, आशुतोष मिश्रा, राहुल शर्मा आदि शामिल थे।
