हल्द्वानी: एसटीएच में सर्जरी समेत सभी ओपीडी हुई शुरू, 750 मरीज इलाज को पहुंचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल में दस महीने बाद सोमवार से मरीजों के लिए सर्जरी समेत सभी ओपीडी की सुविधा शुरू की गई। कुल 750 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। दूर-दराज क्षेत्र से भी मरीज और तीमारदार अस्पताल आए, जहां थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क की अनिवार्यता के साथ उन्हें प्रवेश दिया गया। इस मौके पर …

हल्द्वानी,अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल में दस महीने बाद सोमवार से मरीजों के लिए सर्जरी समेत सभी ओपीडी की सुविधा शुरू की गई। कुल 750 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। दूर-दराज क्षेत्र से भी मरीज और तीमारदार अस्पताल आए, जहां थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क की अनिवार्यता के साथ उन्हें प्रवेश दिया गया। इस मौके पर सभी डॉक्टर अपने-अपने विभागों में व्यस्त नजर आए।

बता दें कि मार्च 2020 में सुशीला तिवारी अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाने के बाद एसटीएच में मरीजों के लिए ओपीडी सेवा बंद हो गई थी। इमरजेंसी को छोड़कर बाकि सभी ऑपरेशन की सुविधा बंद हो गई थी। मार्च के बाद नवंबर में केवल सात ओपीडी का संचालन किया जा रहा था, इसके बाद दिसबंर की शुरुआत में कुछ अन्य ओपीडी को भी शुरू किया गया।

अब सभी ओपीडी सेवा शुरू की जा रही है। एसटीएच के एमएस डा. अरुण जोशी ने बताया कि लंबे समय बाद सभी तरह की ओपीडी सेवा शुरू होने से मरीजों को अब राहत मिल सकेगी। अभी कोविड वार्ड में भी मरीज कम भर्ती हो रहे हैं, ऐसे में सभी ओपीडी की सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। मरीज सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पंजीकरण काउंटर में पंजीकरण करा सकेंगे। अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के साथ ही सर्जरी भी की जाएगी।

 

मेडिसिन, सर्जरी, टीबी के सबसे ज्यादा मरीज पहुंचे

अस्पताल में मेडिसिन विभाग में 92, सर्जरी में 90, टीबी व छाती रोग के 75 मरीज पहुंचे। इसके अलावा ईएनटी के 71, आर्थोपेडिक्स में 70, नेत्र रोग में 69 मरीज डॉक्टरी परामर्श के लिए आए।

संबंधित समाचार