हल्द्वानी: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार, आक्रोश में पत्रकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। दिल्ली में किसान आंदोलन की कवरेज कर रहे स्वतंत्र पत्रकार मंदीप पुनिया गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उपजिलाधिकारी विवेक राय को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अवगत कराया गया कि पत्रकार की गिरफ्तारी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर तीखा प्रहार है। पुनिया की गिरफ्तारी से कई सवाल खड़े हो रहे …

हल्द्वानी,अमृत विचार। दिल्ली में किसान आंदोलन की कवरेज कर रहे स्वतंत्र पत्रकार मंदीप पुनिया गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उपजिलाधिकारी विवेक राय को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान अवगत कराया गया कि पत्रकार की गिरफ्तारी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर तीखा प्रहार है। पुनिया की गिरफ्तारी से कई सवाल खड़े हो रहे हैं, इसे लेकर पुलिस व सरकार को फौरन अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। यह आम नागरिक व प्रेस की स्वतंत्रता को कुचलने का एक प्रयास है। इस तरह के किसी भी प्रयास को पत्रकार यूनियन और देश स्वीकार नहीं करेगा। यूनियन ने मांग रखी कि पत्रकार साथी मंदीप पुनिया को तत्काल ससम्मान रिहा कर उन पर लगे आरोप वापस लिए जाएं। ऐसा नहीं होने पर समस्त पत्रकार आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह बिष्ट, योगेश शर्मा, अंकुर शर्मा, तारा जोशी, हर्ष रावत, दीपक पुरोहित, संजय कनेरा, संजय कुमार, खालिद खान आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार