बरेली: सुभाष नगर पुलिया पर ओवरब्रिज के लिए स्मार्ट सिटी से रेलवे ने मांगा बजट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शहर के सुभाष नगर पुलिया पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड से बजट अवमुक्त करने को कहा है। रेलवे के वरिष्ठ मंडल अभियंता तृतीय मुरादाबाद के पत्र पर मेयर डा. उमेश गौतम ने सीईओ को सोमवर को शीघ्र ओवरब्रिज की लागत करीब 83 लाख को देने को कहा …

अमृत विचार, बरेली। शहर के सुभाष नगर पुलिया पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड से बजट अवमुक्त करने को कहा है। रेलवे के वरिष्ठ मंडल अभियंता तृतीय मुरादाबाद के पत्र पर मेयर डा. उमेश गौतम ने सीईओ को सोमवर को शीघ्र ओवरब्रिज की लागत करीब 83 लाख को देने को कहा है।

ताकि ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया जा सके। ओवरब्रिज तैयार होने के बाद अंडरपास बंद होगा कि नहीं,इस पर रेलवे का फैसला अंतिम होगा। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट से बनने वाले उपरगामी सेतु के निर्माण पर करीब 83 लाख 36 हजार रुपये खर्च होंगे। जिसे स्मार्ट प्रोजेक्ट से दिया जाना है।

मुरादाबाद के वरिष्ठ मंडल अभियंता तृतीय रेलवे ने पत्र के जरिए सीईओ अभिषेक आनंद को बताया है कि ओवरब्रिज के आगणन के अनुसार खर्च होने वाले धन को दिया जाए। समय से धन मिलने से कार्य रेलवे जल्द शुरू कर देगा।

उन्होंने बताया है कि सुभाष नगर पुलिया पर उपरगामी सेतु के लिए राज्य सेतु निगम 2019 में ही संयुक्त सर्वेक्षण हो चुका है। उसी समय टोपोग्राफिकल सर्वे का प्लान भी बना लिया गया था। जो उत्तर रेलवे मुख्यालय को पूर्व में ही भेजा जा चुका है। इसमें आगणन 52 लाख 88 हजार रुपये के करीब था।

इसमें संबंध में दो बार रिमांइडर पत्र भी भेजा जा चुका है। लेकिन 1 दिसम्बर 20 तक कोई बजट नहीं उपलब्ध कराया गया था। 27 जनवरी 2021 को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर, रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सर्वेक्षण किया गया था। इसमें सर्वसमति से प्रस्ताव दिया गया कि ओवरब्रिज पर खर्च होने वाला धन स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा दिया जाए।

ओवरब्रिज के निर्माण पर खर्च होने वाला बजट स्मार्ट सिटी लिमिटेड को देना है। रेलवे ने कार्य शुरू करने के लिए बजट मांगा है। हमने सीईओ को शीघ्र बजट रेलवे को देने को कहा है। इस दिश में तेजी से कार्य किया जा रहा है। बहुत जल्द कार्य शुरू हो जाने की संभावना है। -डॉ. उमेश गौतम, मेयर

संबंधित समाचार