बरेली: 11 महीनें से बंद पड़ी त्रिवेणी एक्सप्रेस ने भरी रफ्तार, यात्रियों के खिले चेहरे
अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण काल में लगे लाकडाउन की वजह से बंद ट्रेनों का संचालन अब धीरे-धीरे तेज हो रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को करीब 11 महीनें बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन हुआ। इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों के चेहरे पर खुशी थी। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने …
अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण काल में लगे लाकडाउन की वजह से बंद ट्रेनों का संचालन अब धीरे-धीरे तेज हो रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को करीब 11 महीनें बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन हुआ। इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों के चेहरे पर खुशी थी।
इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि टनकपुर से चलकर प्रयागराज को जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस टनकपुर से सुबह 08:25 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन इज्जतनगर स्टेशन पर सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर पहुंचीऔर 10 बजकर 43 मिनट पर वहां से रवाना हो गई।
इसके बाद सिटी स्टेशन पर यह ट्रेन 11 बजक पांच मिनट पर पहुंची और 11 बजकर 10 मिनट पर वहां से भी रवाना हो गई। अंत में यह ट्रेन 11 बजकर 20 मिनट पर बरेली जंक्शन पर पहंची। और 11 बजकर 25 मनिट पर वहां से भी रवाना हो गई।
बरेली से इस ट्रेन में कुल 27 यात्रियों ने आरक्षण कराया था। इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों में अच्छी खासी खुशी है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि यह ट्रेन साधारण किराए पर ही संचालित की जा रही है। हालांकि ट्रेन के नंबर शून्य से शुरू होंगे। लेकिन यह ट्रेन कोविड स्पेशल नहीं होगी।
अभी तक रेलवे ने कोविड स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों से तीन गुना तक किराया वसूला था। इससे पहले सभी स्टेशनों पर इस ट्रेन के पहुंचते ही आरपीएफ जीआरपी ने इस ट्रेन में सर्च अभियान चलाया। सिटी स्टेशन जीआरपी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना था कि हर दिन ट्रेन में चेकिंग अभियान चालाया जाएगा।
इज्जतनगर मंडल से चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों का समय बढ़ा
इज्जतनगर मंडल अब तेजी से ट्रेनों का संचालन करने में जुटा हुआ है। बीते दिसम्बर में संचालित की गईं, तीन जोड़ी ट्रेनों का समय बढ़ा दिया गया है। अब यह ट्रेन 31 मार्च 2021 तक संचालित होगी। जब इन ट्रेनों को चलाया गया था, तब इन्हें केवल 31 जनवरी तक की ही अनुमति दी गई थी। इन ट्रेनों में काठगोदाम से लखनऊ को जाने वाली (05044) स्पेशल ट्रेन अब 31 जनवरी तक संचालित होगी। यह ट्रेन इज्जतनगर स्टेशन पर दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर आती थी। इसके बाद 2 बजकर 42 मनिट पर इस ट्रेन का ठहराव बरेली सिटी स्टेशन पर होता था। दोपहर 02 बजकर 53 मिनट पर यह ट्रेन बरेली जंक्शन पर आती है। अब इस रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार मंडल ने अब इस ट्रेन को 31 मार्च, 2021 तक चलाने की अनुमति दे दी है। इसी के साथ इज्जतनगर मंडल से संचालित होने वाली ट्रेनों का समय भी बढ़ा दिया गया है।
