बरेली: खंडहर से अवैध शस्त्र बनाने वाला गिरफ्तार, तमंचे बरामद
अमृत विचार, बरेली। किला पुलिस ने एक खंडहर में तमंचे बनाने वाले तस्कर को पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस को तमंचों के साथ उसे बनाने के उपकरण भी मिले हैं। एएसपी साद मियां खां ने मंगलवार को बताया कि किला चौकी क्षेत्र में स्थित संजय ट्रांसपोर्ट की खंडहर बन चुकी इमारत में तमंचे बनाने …
अमृत विचार, बरेली। किला पुलिस ने एक खंडहर में तमंचे बनाने वाले तस्कर को पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस को तमंचों के साथ उसे बनाने के उपकरण भी मिले हैं। एएसपी साद मियां खां ने मंगलवार को बताया कि किला चौकी क्षेत्र में स्थित संजय ट्रांसपोर्ट की खंडहर बन चुकी इमारत में तमंचे बनाने की सूचना मिली थी।
इस पर मंगलवार सुबह टीम के साथ दबिश दी गई। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को पांच तमंचे, पांच अधबने तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण मिले। आरोपी का नाम खुबकरन है और वह भोजीपुरा के गांव जालिम नगला का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज किला सनी चौधरी समेत चौकी के सिपाही शामिल थे।
