बरेली: पंचायत चुनाव में भाजपा सिंबल नहीं देगी, कार्यकर्ताओं को बनाएगी उम्मीदवार- प्रदेश उपाध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी संतोष सिंह के प्रथम बार आगमन पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने पंचायत चुनाव में पार्टी को जीत हासिल कराने के लिए फतेहगंज पश्चिमी व शाही मंडल की बैठक ली। इसके बाद उन्होंने शाम को पार्टी सिविल लाइंस कार्यालय में जिला …

अमृत विचार, बरेली। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी संतोष सिंह के प्रथम बार आगमन पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने पंचायत चुनाव में पार्टी को जीत हासिल कराने के लिए फतेहगंज पश्चिमी व शाही मंडल की बैठक ली। इसके बाद उन्होंने शाम को पार्टी सिविल लाइंस कार्यालय में जिला बरेली,आंवला के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की परिचयात्मक बैठक ली।

मंगलवार को प्रदेश उपाध्यक्ष ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बैठकों के बारे में बताया कि 5 से 12 फरवरी तक जिला पंचायत वार्ड वार बैठके होंगी। जिसमे मंडल अध्यक्ष,प्रभारी, सेक्टर प्रभारी,संयोजक व जिला पंचायत वार्ड प्रभारी रहेंगे। 15 से 22 फरवरी तक ग्राम पंचायत की बैठक होंगी। जिसमे बूथ अध्य्क्ष व बूथ समितियों के सदस्य होंगे।

ऐसे ही 23 से 28 फरवरी तक ग्राम चौपाल, ग्राम संपर्क की बैठकें होंगी। जिसमे सभी सभी लोग होंगे। उन्होंने कहा कि जनसंघ की स्थापना से ही कश्मीर हमारा मुद्दा रहा है कि 370 समाप्त हो। तीन तलाक पर कानून बना, 400 वर्षो से ज्यादा का श्री राम जन्म भूमि का विवाद समाप्त, मंदिर बन रहा है।

यह संभव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण हुआ है। पिछले 8 माह से पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही है। सभी लोगोँ को पूरी निष्ठा से पंचायत चुनाव लड़ाना है। पार्टी अपना सिंबल नही देगी, पार्टी का कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ेगा। कार्यकर्ताओ के बल पर ही इस पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहरहायेगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, जिला पंचायत चुनाव के सह संयोजक सोमपाल शर्मा, सुभाष पटेल, वीरपाल गंगवार,निर्भय गुर्जर, नीरेंद्र सिंह राठौर, मेघनाथ कठेरिया, डा नरेंद्र गंगवार, अंकित शुक्ला, अभय चौहान, अजय सक्सेना, राहुल साहू, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, आदेश प्रताप सिंह ,मुकेश राजपूत, देवेंद्र सक्सेना, शिवम शर्मा सभी मंडल अध्यक्ष,प्रभारी, सेक्टर संयोजकप्रभारी, जिला पंचायत वार्ड प्रभारी मौजूद रहे। पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में आंवला अध्य्क्ष वीर सिंह पाल, विधायक केसर सिंह गंगवार, विधायक डी सी वर्मा, विधायक छत्रपाल गंगवार, पूर्व जिला अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर, वीरेंद्र गंगवार, दुर्विजय सिंह शाक्य, सोमपाल शर्मा,, डॉ पंकज गंगवार, अजय सक्सेना, योगेश पटेल, अभय चौहान, संतोष शर्मा, शिवेंद्र नाथ चौबे, मुकेश राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार