आज का राशिफल | 03 फरवरी, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि अविवाहितों का विवाह जल्द तय हो सकता है। पारिवारिक सम्पत्ति को लेकर कुछ फैसले कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जाएंगे। साझेदारी से जुड़े कार्यों में आपको बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। वृष राशि आपके जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। नयी नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। आसपास की परिस्थितियों में काफी …

मेष राशि

अविवाहितों का विवाह जल्द तय हो सकता है। पारिवारिक सम्पत्ति को लेकर कुछ फैसले कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जाएंगे। साझेदारी से जुड़े कार्यों में आपको बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा।

वृष राशि

आपके जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। नयी नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। आसपास की परिस्थितियों में काफी सुधार होगा। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। हास्य-विनोद और मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि

आज गैस और एसीडिटी की समस्या होगी। विवेक और चतुराई से काम लेना आपके लिए हितकर होगा। व्यापार में आप पूरा फोकस नहीं कर पाएंगे। जॉब में आपका मन पूरी तरह से नहीं लगेगा।

कर्क राशि

आज आलस्य और थकान के कारण आज आराम करेंगे। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। छोटी-मोटी बातों को लेकर गुस्सा न करें। किसी नये कार्य को शुरू कर रहे हैं तो समय का इंतजार करेंगे।

सिंह राशि

आज जीवनसाथी की सलाह और सहयोग मिलने से आपका मनोबल मजबूत होगा। सुख-सुविधाओं में धन खर्च करेंगे। कारोबार में साझेदारी करने से लाभ हो सकता है। परिवार में आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा।

कन्या राशि

व्यापार में शानदार लाभ प्राप्त होगा। मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। आयकर और बीमा आदि को लेकर योजना बना सकते हैं। सर्दी से अपना बचाव रखें। बनते कार्यों में व्यवधान आ सकता है। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी।

तुला राशि

आज विपरीत परिस्थितियों का आसानी से सामना कर लेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से बड़े निर्णय ले सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। योजनाओं को सही दिशा में उपयोग कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि

आज राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान हो जाना चाहिए। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। पैरों में सूजन की शिकायत हो सकती है। दूसरों के मामलों में न फंसे। ऑफिस में दोगुना काम करना पड़ेगा

धनु राशि

आज संतान से सहयोग प्राप्त होगा। घर के लिए कुछ नया सामान खरीदेंगे। कारोबारियों को नए व्यापारिक अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। आपकी फिटनेस बहुत अच्छी रहेगी। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

मकर राशि

आज मित्रों की सलाह से बिगड़ते काम बन जाएंगे। मन में संतोष की भावना रहेगी। आत्मविश्वास और मेहनत के द्वारा कोई भी बड़ी उपलब्धि प्राप्त करेंगे। कारोबार में गति आएगी।

कुंभ राशि

आज बच्चों के लिए वक्त िनकाल पाएंगे। बॉस आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकता है। कारोबारी यात्रा हो सकती है। आपको कुछ नया काम सीखने का प्रयास करेंगे। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

मीन राशि

आज किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। लोगों की सलाह को ज्यादा महत्व न दें। क्रोध में आकर किसी से बात न करें। शुगर और रक्तचाप के रोगियों को खानपान का ध्यान रखना चाहिये।