लखनऊ: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। तालकटोरा इलाके में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल वालों हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तालकटोरा थाना क्षेत्र के अशरफनगर इलाके में मंगलवार शाम को विवाहिता दरखसा बानो उर्फ जोया की संदिग्ध परिस्थितियों …

लखनऊ। तालकटोरा इलाके में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल वालों हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

तालकटोरा थाना क्षेत्र के अशरफनगर इलाके में मंगलवार शाम को विवाहिता दरखसा बानो उर्फ जोया की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने सुसराल वालों पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता मोहम्मद चांद ने दहेज के लिए बेटी की जलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज देने की बात करते हुए उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। उनकी बेटी अक्सर फोन पर इसके बारे में बताती थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार