बरेली: हाट बाजार भूल जाइए, घर बैठे नहीं मिलेंगी सब्जियां
अमृत विचार, बरेली। छावनी क्षेत्र में शहनाई बरातघर स्थित सब्जी मंडी को पुन: व्यवस्थित करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सीईओ विवेक कुमार और इंजीनियर आरके माहेश्वरी की टीम लगातार छावनी क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य कर रही है। इस दौरान छावनी परिषद ने फेरी लगाने वाले और फल-सब्जी बेचने …
अमृत विचार, बरेली। छावनी क्षेत्र में शहनाई बरातघर स्थित सब्जी मंडी को पुन: व्यवस्थित करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सीईओ विवेक कुमार और इंजीनियर आरके माहेश्वरी की टीम लगातार छावनी क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य कर रही है। इस दौरान छावनी परिषद ने फेरी लगाने वाले और फल-सब्जी बेचने वालों के लिए पुरानी सब्जी मंडी में स्थान तय किया है।
इससे जगह का बेहतर इस्तेमाल होने के साथ ही छावनी परिषद का राजस्व भी बढ़ सके लेकिन इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्हें पहले जहां घर बैठे सब्जी लेने की सुविधा मिल जाती थी लेकिन अब सब्जी मंडी तक जाना पड़ेगा। पुरानी सब्जी मंडी में मीट बिकने की वजह से लोगों में पहले भी आक्रोश रहा है। इसी वजह से छावनी परिषद ने मदारी पुलिया स्थित हाट बाजार को लगवाना शुरू किया था। ऐसे में विवाद होने की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
छावनी परिषद मंडी को व्यवस्थित करने का काम कर रही है। मीट की दुकानों को सब्जी मंडी से हटाया जाएगा। हाट बाजार छावनी परिषद का एक निर्णय था, जिससे पिछली बोर्ड बैठक में खत्म कर दिया गया है।
-आरके माहेश्वरी, सहायक अभियंता, छावनी परिषद
