बरेली: ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा मांस से भरा टेंपो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सैटेलाइट चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान मांस ले जा रहे एक टेंपों को रोक लिया। पुलिस को देखते ही चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बारादरी पुलिस और हिन्दू संगठनों के नेता मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर मामले की जांच …

अमृत विचार, बरेली। सैटेलाइट चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान मांस ले जा रहे एक टेंपों को रोक लिया। पुलिस को देखते ही चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बारादरी पुलिस और हिन्दू संगठनों के नेता मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाइट चौराहे पर बुधवार शाम को ट्रैफिक पुलिस के दरोगा प्रदीप कुमार टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को एक टेंपो आता दिखाई दिया और संदिग्ध लगने पर ऑटो को पुलिस ने रुकवा लिया। इसकी चेकिंग के दौरान पुलिस को उसमें लगभग डेढ़ क्विंटल मांस से भरे कट्टे मिले।

मांस को देखते ही ट्रैफिक पुलिस सतर्क हो गई और ऑटो चालक से पूछताछ करने लगी। इसी दौरान टेंपो चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने मामले की सूचना बारादरी पुलिस को दी। बारादरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके कुछ देर बाद ही विश्व हिन्दू महासंघ के नेता पहुंच गए और विरोध जताया। बारादरी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि घटनास्थल कैंट क्षेत्र में आता है। इसके बाद भी उन्होंने मौके पर पहुंचकर ऑटो को कब्जे में लिया। अभी मामले की पुष्टि नहीं हो सकी है कि मांस किस जानवर का है। चालक की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार