आज का राशिफल | 04 फरवरी, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज समाज के लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी कार्यकुशलता से समस्या का समाधान कर लेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाने के कारण आप के ऊपर लोग काफी विश्वास करेंगे। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। वृष राशि आज सरकारी कार्यों में कुछ अवरोध आएगा लेकिन उसे संभाल लेंगे। जीवनशैली में …

मेष राशि

आज समाज के लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी कार्यकुशलता से समस्या का समाधान कर लेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाने के कारण आप के ऊपर लोग काफी विश्वास करेंगे। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है।

वृष राशि

आज सरकारी कार्यों में कुछ अवरोध आएगा लेकिन उसे संभाल लेंगे। जीवनशैली में भोग-विलास की अधिकता रहेगी। आपके वाकचातुर्य से लोग प्रभावित होंगे लेकिन झूठ न बोलें।

मिथुन राशि

आज आपके द्वारा पहले लिए गए निर्णय आपको बदलने पड़ सकते हैं। अपने व्यक्तिगत जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें। भावुक होकर किसी पर भरोसा न करें।

कर्क राशि

आज अस्थमा के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। व्यापार में नए समझौते करने पड़ सकते हैं। ऑफिस में आपके मनोनुकूल कार्य नहीं होंगे। पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा। बुरी संगत के कारण प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है।

सिंह राशि

नए कारोबारी संबंध विकसित होंगे। संपत्ति को लेकर अच्छी डील हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। मित्रों के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। ऑफिस के काम से आपको टूर करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

दस्तावेजों को संभाल कर रखें। लोग आपसे ईर्ष्या की भावना रखेंगे। मन से कमजोरी न मानें। शारीरिक रूप से थोड़ा असहज महसूस करेंगे। कुटुम्बजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। प्रतिद्वन्द्वियों पर भारी पड़ेंगे।

तुला राशि

आज कार्यक्षेत्र में जो रुकावटें आ रही थी वो दूर होंगी। आज गूढ विषयों का अध्ययन करेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

आज यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। परिवार और कामकाज में असन्तुलन जैसी स्थिति रहेगी। बिना पूछे किसी को सलाह न दें वरना अपयश झेलना पड़ सकता है। पार्टनर्स मौके पर आपको धोखा दे सकते हैं।

धनु राशि

आज व्यापार में धैर्य से काम लेने के कारण बड़ा लाभ मिल सकता है। रोग मुक्ति की संभावना है। जॉब में मनोवांछित उन्नति मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपकी पहचान बनेगी।

मकर राशि

नये संबंधों का लाभ उठाएंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े असहज रहेंगे। संतानन के करियर की चिंता बनी रहेगी। उच्च शिक्षा में अच्छी संभावना मिल सकती है।

कुंभ राशि

आज व्यर्थ के तनाव से दूर रहें। सरकारी कार्यों में अवरोध आयेगा। व्यवसाय में लाभ की स्थिति कमजोर हो सकती है। हृदय रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। स्वच्छ और पौष्टिक भोजन का सेवन करें।

मीन राशि

आज लोग आपको लक्ष्यों से भटकाने का प्रयास कर सकते हैं। मनोबल कमजोर हो सकता है। मनःस्थिति थोड़ी विचलित रहेगी। कब्ज की समस्या हो सकती है। दूर की यात्रा आज न करें तो हितकर होगा।