हल्द्वानी: युवती को फेसबुक पर भेज दिए अश्लील वीडियो-फोटो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। युवती ने बिना सोचे-समझे एक व्यक्ति की फेसबुक रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद फेसबुक फ्रेंड ने युवती को अश्लील वीडियो और फोटो भेज दिए । युवती की शिकायत पर पुलिस ने लज्जा भंग और साइबर अपराध के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित मुखानी निवासी युवती के अनुसार कुछ माह …

हल्द्वानी,अमृत विचार। युवती ने बिना सोचे-समझे एक व्यक्ति की फेसबुक रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद फेसबुक फ्रेंड ने युवती को अश्लील वीडियो और फोटो भेज दिए । युवती की शिकायत पर पुलिस ने लज्जा भंग और साइबर अपराध के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित मुखानी निवासी युवती के अनुसार कुछ माह पूर्व एक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक आईडी के माध्यम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद लंबे समय तक इस फेसबुक फ्रेंड से कोई बातचीत नहीं हुई । बीती  26 जनवरी को युवती ने जब  मैसेंजर एप डाउनलोड किया तो व्यक्ति द्वारा कामुकता की अपील भरे और लैंगिक प्रदर्शन करने वाले वीडियो और फोटो भेजे थे। युवती का आरोप है कि इस कृत्य से मानसिक आघात तो पहुंचा ही साथ ही उनकी लज्जा भंग हुई। युवती ने इस प्रकरण से सम्बन्धित साक्ष्य भी  पुलिस को उपलब्ध करवाए हैं । मुखानी एसओ सुशील कुमार ने बताया कि महिला विवेचक मामले की जांच कर रहीं हैं, आरोपों की सत्यता की पुष्टि होने पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

संबंधित समाचार