हरदोई: सामूहिक विवाह समारोह में 23 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। विकास खण्ड सण्डीला में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उद्घाटन विधायक सण्डीला राजकुमार अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में 22 हिंदू जोड़े व 1 मुस्लिम जोड़े सहित कुल 23 जोड़ों की शादी करवाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार अग्रवाल राजिया ने कहा कि विकास खण्ड परिवार …

हरदोई, अमृत विचार। विकास खण्ड सण्डीला में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उद्घाटन विधायक सण्डीला राजकुमार अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में 22 हिंदू जोड़े व 1 मुस्लिम जोड़े सहित कुल 23 जोड़ों की शादी करवाई गई।

इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार अग्रवाल राजिया ने कहा कि विकास खण्ड परिवार द्वारा यह एक बेहतरीन पहल की गई है। जिस से प्रेरणा लेकर सभी विकास खण्डों को भी इसी तरह के आयोजन करना चाहिए। ब्लाक प्रमुख संडीला कुंवर वीरेंद्र सिंह ने कहा किया यह विकास खंड परिवार का एक सम्मलित प्रयास है और उपलब्ध संसाधनों में अच्छा कार्य कैसे होता है, इसे देखकर समझा व सीखा जा सकता है। खण्ड विकास अधिकारी सण्डीला सुधीर कुमार ने कहा कि इस आयोजन में हमारे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का योगदान है।

कार्यक्रम में मौजूद जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडे ने कहा कि आज का कार्यक्रम हमारे विभाग के लिए प्रेरणा के तौर पर काम करेगा और अन्य जगह का आयोजन भी हम सब ऐसे ही कराने का प्रयास करेंगे। विधायक पुत्र व पैक्सफेड के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने सफल आयोजन के लिए विकास खंड परिवार को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष, सण्डीला हर्षवर्धन मिश्रा, समाजसेवी वली, एचसीएल के अधिकारी गोविंद केसरी, एडीओ-पीपी प्रमोद कुमार, एडीओ कृषि प्रेम सिंह, ग्राम विकास अधिकारी आकाश त्रिपाठी, ग्राम पंचायत अधिकारी सलीम, सर्वेश, विकास त्रिवेदी, मोहित, जगत, धर्मवीर, संजय, उदय सहित सभी कर्मचारी व ग्राम रोजगार सेवक व कुछ निवर्तमान प्रधान उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार