बिजनौर : नाले में मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
बिजनौर,अमृत विचार। थाना क्षेत्र के इलाके में एक युवक का शव नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के …
बिजनौर,अमृत विचार। थाना क्षेत्र के इलाके में एक युवक का शव नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह मोहल्ला चाहशीरी में नाले में एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई। जिस की शिनाख्त नदीम खान ( 45 वर्ष) पुत्र खुर्शीद निवासी जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। नदीम खान उपरोक्त बिजनौर कोर्ट में अर्दली के पद पर तैनात था, जो मोहल्ला काजीपाडा में किराये के मकान पर रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि नाले में नदीम नाम के युवक का शव मिला है। नदीम अर्दली के पद पर तैनात था। प्रथम दृष्टया देखने से पता चल रहा है कि शरीर पर चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
