अयोध्या: 150 पुलिस कर्मियों को लगा कोरोना का टीका
अयोध्या, अमृत विचार। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस महकमे के अधिकारियों का टीकाकरण हुआ। टीकाकरण अभियान की शुरुआत डीआईजी/ एसएसपी दीपक कुमार को टीका लगाकर हुई। पुलिस लाइन में आयोजित टीकाकरण अभियान में कोरोना का टीका लगवाने के …
अयोध्या, अमृत विचार। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस महकमे के अधिकारियों का टीकाकरण हुआ। टीकाकरण अभियान की शुरुआत डीआईजी/ एसएसपी दीपक कुमार को टीका लगाकर हुई।
पुलिस लाइन में आयोजित टीकाकरण अभियान में कोरोना का टीका लगवाने के बाद डीआईजी एसएसपी दीपक कुमार ने कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए आम जनता इस महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान में आगे आए और खुद को टीका लगवाने तथा अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि किसी को कोरोना टीके को लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। टीकाकरण अभियान में सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर पलाश बंसल, नगर कोतवाल समेत 150 पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को टीका लगाया गया।
