अयोध्या: घर-घर पहुंचाएंगे केजरीवाल सरकार का विकास मॉडल- सभाजीत सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने शुक्रवार को अरुण सिंह समेत तमाम अधिवक्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल सरकार के विकास मॉडल को घर-घर तक पहुंचाएंगे। उत्तर प्रदेश की जनता …

अयोध्या, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने शुक्रवार को अरुण सिंह समेत तमाम अधिवक्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल सरकार के विकास मॉडल को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

उत्तर प्रदेश की जनता दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मॉडल को उत्तर प्रदेश में चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष सिविल लाइन स्थित एक सभागार में पत्रकारों से वार्ता की। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभाजीत सिंह ने कहा कि जिस तरह दिल्ली में विश्वस्तरीय शिक्षा माडल है उसी तरह यूपी के सरकारी स्कूलों को क्यों नहीं बनाया जा सकता।

दिल्ली विधानसभा के विधायक जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी और पार्टी पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त सदस्य पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों का चयन करेंगे

अरुण सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता आम आदमी पार्टी की सदस्यता लिए हैं। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण सिंह यादव, बार एसोसिएशन के चुनाव लड़ चुके राजेश यादव अतीक अहमद एडवोकेट, यश राज श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रदीप यादव, विपिन सिंह एडवोकेट, आयुष सिंह एडवोकेट, धनीराम यादव एडवोकेट, मोहन लाल यादव एडवोकेट, अर्जुन यादव संजय यादव एडवोकेट, जय सिंह एडवोकेट, एमटी जैदी एडवोकेट, हरकिशन यादव एडवोकेट, साधु राम यादव एडवोकेट सहित कई अन्य शामिल हुए।

संबंधित समाचार