कौशांबी: विकलांग ससुर की सेवा करना बहू को नहीं हुआ गंवारा, गला रेत कर मौत के घाट उतारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी के सराय अकिल इलाके के अकबराबाद वली गांव में विकलांग ससुर की सेवा से तंग बहू ने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। बहू ने आज अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि 3 फरवरी की रात अकबराबाद वली गांव में श्रीनाथ पासी की गला …

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी के सराय अकिल इलाके के अकबराबाद वली गांव में विकलांग ससुर की सेवा से तंग बहू ने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। बहू ने आज अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि 3 फरवरी की रात अकबराबाद वली गांव में श्रीनाथ पासी की गला काटकर हत्या कर दी गई थी।

केशव के आसपास फूल और कुछ पूजा की सामग्री दिखाई पड़ी थी। मृतक की बहू सुमित्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या का जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक श्रीनाथ उसके ससुर थे जिन्हें लकवा मार चुका था। जिस कारण उसे पिछले 2 साल से उनकी सेवा करनी पड़ती थी। ससुर की सेवा कर वह बहुत परेशान हो चुकी थी।

महिला के मुताबिक घटना वाले दिन उसके सिर देवी आई थी। देवी ने उससे कहा कि अगर तुम अपने ससुर श्रीनाथ की बलि दे दो तो तुम्हारे संकट दूर हो जाएंगे और तुम्हारा परिवार सुखी हो जाएगा। जिसके बाद उसने अपने ससुर श्रीनाथ की 3 फरवरी की रात में गला रेत कर हत्या कर दिया। आज पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार