हल्द्वानी: पटवारी के साथ की सेटिंग और ग्रामीण बैंक को लगाया 20 लाख का चूना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। कुछ लोगों ने पटवारी से सांठगांठ से राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर रास्ते की भूमि की रजिस्ट्री करा ली। इसके आधार पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक से 20 लाख का लोन ले लिया। बैंक ने बंधक रजिस्ट्री का भौतिक सत्यापन किया तो मामले का खुलासा हुआ। बैंक प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने मामला …

हल्द्वानी,अमृत विचार। कुछ लोगों ने पटवारी से सांठगांठ से राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर रास्ते की भूमि की रजिस्ट्री करा ली। इसके आधार पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक से 20 लाख का लोन ले लिया। बैंक ने बंधक रजिस्ट्री का भौतिक सत्यापन किया तो मामले का खुलासा हुआ। बैंक प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एसएसपी नैनीताल को दी तहरीर में बैंक प्रबंधक अरुण सिंह मिश्रा के अनुसार रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी सुनील कुमार अग्रवाल ने 0.388 हेक्टेयर भूमि का ग्राम नंदपुर निवासी सुंदर सिंह से कूटरचित सौदा किया। इसके बाद उपनिबंधक कार्यालय में इसकी रजिस्ट्री करा ली। नियमानुसार मौके पर मौजूद न होने के बाद भी हल्का पटवारी से सांठगांठ कर राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज करा लिया। कूटरचित अभिलेखों के आधार पर बैंक से 20 लाख का लोन लिया। बैंक प्रबंधक के अनुसार लोन की किश्त जमा नहीं हुई तो रिकवरी कर्मियों ने बंधक रखी गई संपत्ति की जांच की। इस दौरान पाया कि बंधक रखी गई भूमि रास्ते के बीच स्थित है। इस मामले में प्रबंधक ने मुख्य आरोपियों के साथ ही पांच लोगों को नामजद किया है। लोन पर मय ब्याज धोखाधड़ी की रकम बढ़कर 27 लाख पहुंच गई है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि दारोगा पीएस नगरकोटी को प्रकरण की जांच सौंपी है।

भूमि की प्रकृति बदलने के नाम पर भी हुआ खेल
हल्द्वानी। आरोपियों ने बैंक से लोन लेने से पहले भूमि की प्रकृति बदलने के नाम पर भी खेल किया। फर्जी अभिलेखों के सहारे सहायक कलेक्टर प्रथम श्रेणी भाबर की अदालत में कृषि भूमि को अकृषि में दर्ज करवा लिया। इससे भूमि की कीमत दोगुनी बढ़ गई।

संबंधित समाचार