बरेली: अब ट्रेनों के कोच तलाशने नहीं लगानी होगी दौड़, कोच इंडीकेटर का कार्य पूरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जंक्शन पर यात्रियों को ट्रेन के कोच ढूंढने के लिए अब दौड़ नहीं लगानी होगी। ट्रेन के प्लेटफार्म पर आने से पहले ही यात्रियों को कोच की स्थिति के बारे में सटीक जानकारी मिल जाएगी। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के बरेली जंक्शन पर लग रहे कोच इंडीकेटर का काम प्लेटफार्म नंबर …

अमृत विचार, बरेली। जंक्शन पर यात्रियों को ट्रेन के कोच ढूंढने के लिए अब दौड़ नहीं लगानी होगी। ट्रेन के प्लेटफार्म पर आने से पहले ही यात्रियों को कोच की स्थिति के बारे में सटीक जानकारी मिल जाएगी। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के बरेली जंक्शन पर लग रहे कोच इंडीकेटर का काम प्लेटफार्म नंबर एक पर पूरा हो गया है।

इनका ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल का कार्य पूरा होने के बाद इन कोचों को स्टेशन अधीक्षक के हैंडओवर कर दिया जाएगा।
दरअसल, जंक्शन पर लंबे रूट की ट्रेनों का ठहराव अधिकतम दो मिनट का ही होता है। इन ट्रेनों में बरेली से भारी संख्या में यात्री भी चढ़ते है। ट्रेन के कम समय का ठहराव होने की वजह से यात्रियों को अपने कोच ढूंढने में दिक्कतें होती है।

उन्हें यह पता ही नहीं लग पाता कि उनका कोच जगह पर रुकेगा। इसलिए ट्रेन रुकते ही अधिकांश यात्रियों को दौड़ लगानी पड़ती है। अन्यथा की स्थिति में उनकी ट्रेन छूट जाएगी। इसी समस्या से बचने के लिए मुरादाबाद मंडल ने जंक्शन पर कोच इंडीकेटर लगवाए है। जिससे अब यात्रियों को अपने कोच ढूंढने के लिए दौड़ नहीं लगानी होगी। उन्हें ट्रेन के आने से पहले ही कोच की स्थिति पता लग जाएगी। बतातें चलें कि यह इंडीकेटर अभी प्लेटफार्म नंबर एक पर ही लग पाए है, प्लेटफार्म नंबर दो पर इन्हें लगाने का कार्य जारी है।

कोच इंडिकेटर लगाने का कार्य पूरा हो गया है, मगर अभी इनका ट्रायल चल रहा है। इन्हें लगाने वाली कंपनी जब हैंडओवर करेगी, तो यात्रियों को इसका नियमित फायदा मिलना शुरू हो जाएगा।
– सत्यवीर सिंह, स्टेशन अधीक्षक

संबंधित समाचार