हरदोई: ‘बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने का दिलाया संकल्प’
हरदोई। विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में वोडाफोन-आइडिया फाउंडेशन के सहयोग से आईपीई ग्लोबल सीकेडी संस्था द्वारा जिज्ञासा कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने की। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद जय प्रकाश रावत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए …
हरदोई। विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में वोडाफोन-आइडिया फाउंडेशन के सहयोग से आईपीई ग्लोबल सीकेडी संस्था द्वारा जिज्ञासा कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने की। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद जय प्रकाश रावत भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने विभाग द्वारा बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। खंड शिक्षा अधिकारी हरपालपुर सोमनाथ विश्वकर्मा तथा खंड शिक्षा अधिकारी टड़ियांवा सत्य प्रकाश यादव ने अपने विकास खंड में की जा रही विभिन्न गतिविधियों के विषय में बताया। सांसद ने बच्चों को उच्च स्तरीय व गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने का संकल्प दिलाया।
जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश कुमार शुक्ल ने मिशन प्रेरणा के अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। कार्य क्रम में 4 विद्यालयों बावन शर्मा, मुरली गंज, कल्यान मल तथा डीआरसी को के यान डिवाइस दान स्वरूप प्रदान किए गए। कार्यक्रम में संस्था की राज्य समन्वयक हिमानी ने संस्था के द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन राज्य संदर्भ समूह (एसआरजी) सदस्य आशीष कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान विभिन्न विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारीगण, एआरपीगण तथा शिक्षकगण मौजूद रहे।
