लखीमपुर-खीरी: तमंचे के बल पर बदमाशों ने महिला से लूटे 50 हजार रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। बेखौफ बाइक सवार दो बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को रोक लिया और तमंचा के बल पर बैग लूटकर भाग निकले। बैग में 50 हजार रुपये की नगदी थी। बुजुर्ग महिला एसबीआई मुख्य शाखा से रुपये निकालकर घर वापस जा रही थी। दिनदहाड़े हुई वारदात से शहर में सनसनी फैल गई। मोहल्ला …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। बेखौफ बाइक सवार दो बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को रोक लिया और तमंचा के बल पर बैग लूटकर भाग निकले। बैग में 50 हजार रुपये की नगदी थी। बुजुर्ग महिला एसबीआई मुख्य शाखा से रुपये निकालकर घर वापस जा रही थी। दिनदहाड़े हुई वारदात से शहर में सनसनी फैल गई।

मोहल्ला गुलजार नगर निवासी स्वर्गीय अशोक कुमार श्रीवास्तव की पत्नी शारदा श्रीवास्तव (80) ने शनिवार दोपहर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से 50 हजार रुपये निकाले और बैग में रुपये रखकर ऑटो से अकेले घर जा रहीं थी। मेला मैदान रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास जैसे ही वह ऑटो से नीचे उतरीं। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश आ धमके। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर हाथ से बैग लूट लिया और शहर की ओर भाग निकले।

बेवा के चीखने चिल्लाने पर कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश ओझल हो गए। शहर में दिन दहाड़े लूट की घटना मिलते ही पुलिस में हड़कम्प मच गया। महेवागंज चौकी क्षेत्र में हुई घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सदर अरविंद वर्मा और प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। लूट से इलाके में सनसनी फैल गई है। बैग में 50 हजार की नगदी के अलावा बैंक की पासबुक, बिजली बिल के ग्यारह सौ रुपये भी रखे थे।

संबंधित समाचार