अयोध्या: पुलिस ने 6 सैमसंग टैबलेट के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की कैंट थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स के कब्जे से 6 सैमसंग टेबलेट बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए शख्स का पहले से दर्ज चोरी के मुकदमे में बरामदगी की धारा बढ़ाते हुए चालान किया है। शनिवार को …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की कैंट थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स के कब्जे से 6 सैमसंग टेबलेट बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए शख्स का पहले से दर्ज चोरी के मुकदमे में बरामदगी की धारा बढ़ाते हुए चालान किया है।

शनिवार को क्षेत्राधिकारी नगर सहायक पुलिस अधीक्षक तलाश बंसल ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कैंट थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से महिला पॉलिटेक्निक के पास शांति नगर मोड़ से मोहम्मद खलील निवासी जगनपुर थाना रौनाही को गिरफ्तार किया है।

मोहम्मद खलील के पास से 6 सैमसंग टेबलेट बरामद हुआ है। पूछताछ में पकड़े गए शख्स ने बताया कि उसने यह टैबलेट कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज स्थित स्मार्ट ह्वील्स प्राइवेट लिमिटेड के वर्कशॉप से चोरी किया था। जिसका मुकदमा गत वर्ष वर्कशॉप प्रबंधक की ओर से कैंट थाने में दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का पहले से दर्ज मुकदमे में चालान किया है।

संबंधित समाचार