आज का राशिफल | 07 फरवरी, 2021
मेष राशि आज काम में रूकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। व्यापार में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है। अपनी भाषा में संतुलन रखें समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वृष राशि आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। व्यापारी को किसी …
मेष राशि
आज काम में रूकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। व्यापार में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है। अपनी भाषा में संतुलन रखें समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
वृष राशि
आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। व्यापारी को किसी नए सांझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपके बच्चे अधिक साहसी बनेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
मिथुन राशि
आज स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं।
कर्क राशि
आज प्रेमी युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में निवेश श्रेष्ट रहेगा।
सिंह राशि
आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। घर पर कुछ अतिरिक्त निर्माण कार्य या गृह सज्जा से संबंधित कार्य होगा। किसी सामाजिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।
कन्या राशि
आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से सम्बन्धों मंे सुधार होगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है।
तुला राशि
आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आपके छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाये रखेगा। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे।
वृश्चिक राशि
आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। आपको पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि
आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करेंयात्रा पर जाते समय सावधान रहें। प्रेमी प्रमिका के लिए आज का दिन एक दूसरे का संग प्राप्त करने के लिए शुभ है।
मकर राशि
आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। कुछ लोगों के आपके घर में मेहमान बनकर आने की अप्रत्याशित संभावनाएं हैं।
कुंभ राशि
आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ है। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।
मीन राशि
आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।
