देहरादून : उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटा, धौली नदी में बाढ़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून,अमृत विचार। उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने से धौली नदी में बाढ़ आ गई है। इससे जोशीमठ से लेकर हरिद्वार के नदी किनारे बसे लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। हरिद्वार जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द …

देहरादून,अमृत विचार। उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने से धौली नदी में बाढ़ आ गई है। इससे जोशीमठ से लेकर हरिद्वार के नदी किनारे बसे लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। हरिद्वार जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर खुद इस आपदा पर नजर रखे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि ग्लेशियर टूटने  के बाद बांध क्षतिग्रस्त हुआ जिससे नदियों में बाढ़ आ गई है। तपोवन बैराज पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। श्रीनगर में प्रशासन ने नदी किनारे बस्तियों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों में जाने की अपील की है। वहीं, नदी में काम कर रहे मजदूरों को भी हटाया जा रहा है।

अपर जिलाधिकारी टिहरी शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि धौली नदी में बाढ़ आने की सूचना मिलने के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। सभी थानों और नदी किनारे बसी आबादी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। ऋषिकेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। नदी से बोट संचालन और राफ्टिंग संचालकों को तुरंत हटाने के निर्देश  दिए गए हैं। चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि काफी नुकसान की सूचना आ रही है। लेकिन अभी स्थिति स्पष्ट नहीं। टीम मौके पर जा रही है, उसके बाद ही नुकसान की स्थिति स्पष्ट होगी। उधर, बाढ़ के बाद अब धौली नदी का जल स्तर पूरी तक रुका हुआ है। स्टेट कंट्रोल रूम के अनुसार, गढ़वाल की नदियों में पानी ज्यादा बढ़ा हुआ है। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं ।

सीएम कर सकते हैं हवाई दौरा
वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिव आपदा प्रबंधन और डीएम चमोली से पूरी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री लगातार पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। संबंधित सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि गंगा नदी के किनारे न जाएं। वहीं, बताया जा रहा कि सीएम घटनास्थल का हवाई दौरा भी कर सकते हैं। चमोली जिले के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वहीं, आला अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई जा सकती है।

संबंधित समाचार