लखनऊ: सीएनजी ईंधन संरक्षण के लिए कार्यक्रम हुआ आयोजित, दिलाई शपथ
लखनऊ, अमृत विचार। ग्रीन गैस लिमिटेड की ओर से रविवार को वृन्दावन योजना स्थित फिलिंग स्टेशन पर सीएनजी ईंधन संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जीजीएल के एमडी मैदी व व्यवसायिक एमडी शरद ने 50 ऑटोरिक्शा की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अतिरिक्त मौके पर सभी आटोरिक्शा संचालको, यूनियन पदाधिकारियों …
लखनऊ, अमृत विचार। ग्रीन गैस लिमिटेड की ओर से रविवार को वृन्दावन योजना स्थित फिलिंग स्टेशन पर सीएनजी ईंधन संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जीजीएल के एमडी मैदी व व्यवसायिक एमडी शरद ने 50 ऑटोरिक्शा की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके अतिरिक्त मौके पर सभी आटोरिक्शा संचालको, यूनियन पदाधिकारियों व मौजूद जीजीएल के कर्मचारियों अधिकारियों को सीएनजी ईंधन को संरक्षित करने की शपथ भी दिलाई। ऑटोरिक्शा संचालको में सबसे अच्छा माइलेज निकालने वालो को ट्राफी व उपहार से प्रथम,द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम अंत सभी संचालकों को 200 रुपये का कूपन व सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया। इस मौके पर पंकज दीक्षित, पीयूष वर्मा,जगदीश तलरेजा,किशोर वर्मा, नरेश ग्रोवर, राघवेंद्र सिंह, सूर्य प्रकाश गुप्ता, प्रवीण सिंह आदि उपस्थित रहे
