लखनऊ: सहकारिता है आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन का एक सशक्त माध्यम- डीपी पाठक
लखनऊ। सहकार भारती महानगर लखनऊ पूर्व भाग का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर ए ब्लॉक इंदिरा नगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डी.पी.पाठक सेवानिवृत्त उपनिबंधक सहकारिता विभाग, विशिष्ट अतिथि सीता राम कश्यप अध्यक्ष ललित कला एकेडमी व सुखराज बंधु उपायुक्त ग्रामीण आजीविका मिशन लखनऊ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकार भारती …
लखनऊ। सहकार भारती महानगर लखनऊ पूर्व भाग का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर ए ब्लॉक इंदिरा नगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डी.पी.पाठक सेवानिवृत्त उपनिबंधक सहकारिता विभाग, विशिष्ट अतिथि सीता राम कश्यप अध्यक्ष ललित कला एकेडमी व सुखराज बंधु उपायुक्त ग्रामीण आजीविका मिशन लखनऊ रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहकार भारती के संस्थापक स्व.लक्ष्मण राव के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डी.पी. पाठक ने कहा कि सहकारिता आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन का एक सशक्त माध्यम है यह विकेंद्रित अर्थव्यवस्था का सच्चा स्वरूप भी है।
उन्होंने कहा कि भारत एक प्राचीन राष्ट्र है और यहां सहकारिता की प्राचीन परंपरा है। सहकारिता समाज की आर्थिक स्वावलंबन का सर्वोत्तम मार्ग है। सहकारिता में सामाजिक दायित्व बोध होना जरूरी है। सहकारिता के कार्य में आर्थिक अनुशासन का पालन करना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने सहकार भारती द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम को ललित कला एकेडमी के अध्यक्ष सीता राम कश्यप, सहकार भारती के विभाग संयोजक वीरेंद्र मिश्रा, प्रदेश मंत्री नीलम प्रजापति ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व भाग्य अध्यक्ष केशव झा ने दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मण पात्रा, प्रदेश कार्यालय प्रमुख अजय, महानगर महामंत्री पीयूष मिश्रा, उपाध्यक्ष महानगर कृष्ण कुमार ओझा, वेद प्रकाश मिश्रा, देवेश यादव, मंत्री गणेश शर्मा, अभिनव शुक्ला, संजय चौहान, रामगोपाल मिश्रा, शिवांजलि पांडे, शशि जोशी, सुधा मिश्रा, सुरेंद्र सिंह समेत सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महानगर संगठन प्रमुख विवेक राय और महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने किया।
