बरेली: 75 के ब्लॉक में पांच दिन शेष, चौपुला ओवरब्रिज का निर्माण कैसे होगा पूरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। 75 दिनों के ब्लॉक में महज पांच दिन शेष हैं लेकिन चौपुला चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है जबकि इस ब्लॉक के पीछे यही कहा गया था कि इतने दिनों में ओवरब्रिज तैयार हो जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं है। वहीं, …

अमृत विचार, बरेली। 75 दिनों के ब्लॉक में महज पांच दिन शेष हैं लेकिन चौपुला चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है जबकि इस ब्लॉक के पीछे यही कहा गया था कि इतने दिनों में ओवरब्रिज तैयार हो जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं है।

वहीं, यातायात पुलिस की शह पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे टेंपो चालक सवारियां भर रहे हैं। बाइक सवार भी गुजर रहे हैं। ऐसे में हादसा होने का हर वक्त अंदेशा लगा रहता है। ओवरब्रिज और सीवर लाइन का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 75 दिन का ब्लॉक 30 नवंबर से लागू हुआ था।

इसके 70 दिन पूरे हो गए हैं। पांच दिन में काम पूरा होने की अधिक उम्मीद नहीं है। रोजाना काफी संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है लेकिन डायवर्जन पूर्णत: कभी लागू नहीं हो सका। वाहन लगातार चौकी चौराहे से होते हुए निर्माणाधीन पुल के नीचे से चौपुला चौराहे तक जा रहे हैं।

ऑटो-कार सभी चल रहे हैं। पटेल चौक और बिहारीपुर के रास्ते में भी बाइक सवार किसी न किसी तरह से निकल रहे हैं। किला की ओर से चौपुला चौराहे तक लोगों का एक तरफ से आवागमन शुरू हो गया है। निर्माणाधीन पुल के नीचे ही ऑटो-टेंपो भी खड़े हो रहे हैं और सवारियां भरकर ले जा रहे हैं। हादसों को रोकने के लिए शुरुआत से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।

संबंधित समाचार