बरेली: रोज तो दे दिया अब टूटेगी प्‍यार की ‘खामोशी’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। रोज डे के साथ रविवार को वेलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हो गई है। सभी प्रेमियों को इस सप्ताह का बेसब्री से इंतजार रहता है। सिर्फ वेलेंटाइन डे ही नहीं, पूरे सप्ताह लोग प्यार का यह पर्व मनाते हैं। शादीशुदा जोड़े भी इन दिनों को उत्साह के साथ मनाते हैं। खासकर नए शादीशुदा …

अमृत विचार, बरेली। रोज डे के साथ रविवार को वेलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हो गई है। सभी प्रेमियों को इस सप्ताह का बेसब्री से इंतजार रहता है। सिर्फ वेलेंटाइन डे ही नहीं, पूरे सप्ताह लोग प्यार का यह पर्व मनाते हैं। शादीशुदा जोड़े भी इन दिनों को उत्साह के साथ मनाते हैं।

खासकर नए शादीशुदा जोड़ों में वेलेंटाइन को लेकर बेहद उत्साह देखने को मिलता है। इस महीने की खास बात यह रहती है कि मौसम भी सुहाना होता है। ऐसे में अपने प्यार का इजहार करने वाले कपल्स में साथी के प्रति प्रेम की भावनाओं को रखने सुनहरा मौका भी मिल जाता है।

फरवरी का महीना यानि वेलेंटाइन का महीना। यह महीना शुरू होते ही प्‍यार करने वाले लोगों का वेलेंटाइन डे का इंतजार शुरू हो जाता है। फरवरी में प्रेमियों के दिलों में उत्साह नजर आता है। इस दौरान 7 से 14 तारीख तक दुनिया रोज डे के साथ शुरू होने वाले वेलेंटाइन वीक का जश्न मनाती है। गुलाबी ठंड के बीच अपने प्रेमी से अपनी भावनाओं को इजहार करने का यह सबसे सुनहरा महीना माना जाता है। रविवार को रोज डे पर शहर के डीडीपुरम, कुतुबखाना और अन्य बाजारों में लोगों ने गुलाब के फूलों की जमकर बिक्री हुई।

वेलेंटाइन डे आने से पटा बाजार
वेलेंटाइन डे को लेकर शहर के डीडीपुरम बाजार, मॉडल टाउन, राजेंद्र नगर, सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन आदि जगहों पर दुकानें गिफ्ट्स से पट चुकीं थीं। शहर में जगह-जगह कारोबारियों ने फूलों की दुकानें सुबह से ही सजानी शुरू कर दी थीं। पूरे दिन गुलाब के फूलों की जमकर बिक्री हुई। इस दौरान गुलाब का फूल 20 से 50 रुपए तक बिका।

किस दिन कौन सा डे
8 फरवरी यानि सोमवार को प्रपोज डे मनाया जाएगा। इस दिन प्रेमी प्रेमिका एक-दूसरे को प्रपोज करते हैं।
9 फरवरी को चॉकलेट डे पर लोग अपने रिश्ते की नई शुरुआत होने की खुशी में एक-दूसरे का चॉकलेट से मुंह मीठा करवाते हैं।
10 फरवरी को टेडी डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन अधिकांश प्रेमी अपनी प्रेमिका को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं।
11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है। इस दिन अधिकतर कपल्स हमेशा एक-दूसरे का साथ देने और प्यार करने का प्रॉमिस करते हैं। यह दिन रिश्ते को मजबूत करने के लिए मनाया जाता है।
12 फरवरी को हग डे यानि एक दूसरे को गले लगाने का दिन होता है। ये दिन आपको पार्टनर के साथ अपनी विशेष भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम बनता है। गले लगाकर अपने पार्टनर को अपनेपन के साथ कभी न साथ छोड़ने वाला एहसास करवाने के लिए हग किया जाता है।
13 फरवरी को किस डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन कपल्स अपने रिश्ते को आगे बढ़ने के लिए किस करके अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं।
वेलेंटाइन वीक के आखिरी दिन यानि 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत में कपल्स एक-दूसरे को लाल गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।

संबंधित समाचार