अयोध्या: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकापुर/अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के परोमा मोड़ के पास सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठी पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीकापुर …

बीकापुर/अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के परोमा मोड़ के पास सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठी पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मंगारी जरियन का पुरवा निवासी मनोज कुमार सोमवार को अपनी पत्नी और एक माह के बच्चे को दवाई दिलवाकर वापस बाइक से घर लौट रहे थे, इस दौरान बाइक सुलतानपुर की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आ गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठी महिला की मौत हो गई जबकि पति मनोज कुमार, पुत्र संजीव कुमार और बच्चा बाल-बाल बच गये। मौके पर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार