बरेली: सैटेलाइट पर बस और ऑटो ड्राइवर में मारपीट, लगा जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। सैटेलाइट चौराहा पर बस के आगे सवारियां भरने को खड़े ऑटो की वजह से बस ड्राइवर और ऑटो ड्राइवर में झगड़ा हो गया। उसके बाद बस ड्राइवर के साथियों ने मिलकर ऑटो ड्राइवर की पिटाई कर दी। बीच चौराहे पर झगड़े की वजह से लंबा जाम लग गया। चौकी में मौजूद पुलिस तीन लोगों …

बरेली। सैटेलाइट चौराहा पर बस के आगे सवारियां भरने को खड़े ऑटो की वजह से बस ड्राइवर और ऑटो ड्राइवर में झगड़ा हो गया। उसके बाद बस ड्राइवर के साथियों ने मिलकर ऑटो ड्राइवर की पिटाई कर दी। बीच चौराहे पर झगड़े की वजह से लंबा जाम लग गया। चौकी में मौजूद पुलिस तीन लोगों को पकड़कर ले गई तो चौकी में रोडवेज के अधिकारी पहुंच गए और ड्राइवर को पकड़ने को लेकर पुलिस से नोकझोंक की। काफी देर बाद जाम खुल सका। चौराहा पर रोडवेज बस और ऑटो के सड़क पर खड़े होकर सवारी भरने से रोजाना जाम लग जाता है। आज इसी वजह से झगड़ा हो गया।

संबंधित समाचार