हल्द्वानी: पार्षद तन्मय रावत की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपाईयों ने कोतवाली में काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी। भाजपा पार्षद तन्मय रावत की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। मेयर जोगेंद्र रौतेला और दर्जा मंत्री तरुण बंसल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली में धरने पर बैठ गए और कोतवाल संजय कुमार को हटाने की मांग करने लगे। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ भूपेंद्र …

हल्द्वानी। भाजपा पार्षद तन्मय रावत की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। मेयर जोगेंद्र रौतेला और दर्जा मंत्री तरुण बंसल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली में धरने पर बैठ गए और कोतवाल संजय कुमार को हटाने की मांग करने लगे। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने समझा कर शांत किया।

पुलिस के अनुसार भाजपा पार्षद तन्मय रावत ने बीती चार फरवरी की रात को रोडवेज स्थित दिल्ली दरबार बिरयानी सेंटर में जमकर तोड़फोड़ और सेंटर स्वामी से मारपीट की थी। सेंटर स्वामी मोहम्मद साकिब निवासी बनभूलपुरा हल्द्वानी की तहरीर पर पुलिस ने पार्षद के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए, 323, 504, 504 में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से पार्षद फरार चल रहा था।
पुलिस ने सोमवार की दोपहर को पार्षद तन्मय रावत को गिरफ्तार कर लिया। पार्षद की गिरफ्तारी की खबर लगते ही मेयर जोगेंद्र रौतेला, दर्जा मंत्री तरुण बंसल समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोंक झोंक हुई। इस अवसर पर मेयर व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाल को हटाने की मांग को लेकर भी नारेबाजी की।

मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि तन्मय रावत जनप्रतिनिधि हैं, उन पर जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है सभी बेलेवल हैं इसलिए थाने से ही रिहा कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस होटल में बवाल हुआ वहां प्रतिबंधित मांस परोसे जाने की सूचना थी लेकिन पुलिस ने इस शिकायत का संज्ञान नहीं लिया।

भूपेंद्र सिंह धोनी सीओ सिटी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक भाजपा का कोतवाली में धरना प्रदर्शन जारी है।

मेयर जमीन पर, साहेबान कुर्सी पर डटे
हल्द्वानी। पार्षद की गिरफ्तारी और धार्मिक उन्माद की धारा लगाने के खिलाफ मेयर कोतवाल से मिलकर पक्ष रखना चाहते थे। वह भाजपाईयों के साथ कोतवाल से मिलने पहुंचे। लेकिन कोतवाल ने मेयर को नहीं पहचाना और बातचीत से इंकार कर दिया। इसपर भाजपाई खासे खफा हुए। उन्होंने कोतवाल की समझ पर सवाल उठाए। दूसरी ओर प्रदर्शन के दौरान मेयर जमीन पर बैठे रहे। जबकि कोतवाल, सीओ, एसपी सिटी समेत कई अधिकारी कुर्सी पर डटे रहे। इधर, मेयर को जमीन पर बैठे देखकर कई भाजपाई नाराज हो गए। पूर्व नगर अध्यक्ष विजय मनराल ने कहा कि पुलिस ने मेयर के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया।
इंदिरा पर भी फूटा गुस्सा, सेटिंग-गेटिंग का आरोप
हल्द्वानी। प्रदर्शन के दौरान भाजपाईयों का गुस्सा नेता प्रतिपक्ष और क्षेत्रीय विधायक डॉ इंदिरा ह्रदयेश पर भी फूटा। कहा कि उनके संरक्षण में माफिया और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग फूलफल रहे हैं। सेटिंग-गेटिंग कर पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण किए जा रहे हैं। शहर में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस आपराधिक तत्वों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। ब्रिटिश काल की तरह पुलिस का काम महज चालान काटने और राजस्व वसूलने तक सीमित रह गया है। प्रतीत होता है कि आजाद भारत की राज्य पुलिस अपना बेसिक काम भूल गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा