मुरादाबाद: टीएमयू के 12 छात्रों को मिली नौकरी
अमृत विचार, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड कम्प्यूटिंग साइंसेज-एफओईसीएस के 12 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है। बीटेक-सीएस और एमसीए के फाइनल ईयर के इन स्टुडेंट्स का क्लाउड एनालॉजी, एनएस मैट्रिक्स और नगारो जैसी जानी-मानी आईटी कंपनी में चयन हुआ है। चयनित इन छात्रों को कंपनी की ओर से ऑफर लेटर मिल …
अमृत विचार, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड कम्प्यूटिंग साइंसेज-एफओईसीएस के 12 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है। बीटेक-सीएस और एमसीए के फाइनल ईयर के इन स्टुडेंट्स का क्लाउड एनालॉजी, एनएस मैट्रिक्स और नगारो जैसी जानी-मानी आईटी कंपनी में चयन हुआ है। चयनित इन छात्रों को कंपनी की ओर से ऑफर लेटर मिल चुके हैं। एफओईसीएस के निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी ने बताया, पसंदीदा जॉब मिलने से यूपी, बिहार, एमपी के चयनित ये छात्र गदगद हैं।
