राज्यसभा से कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद की विदाई, रो-रोकर पीएम मोदी ने की तारीफ
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद समेत चार सदस्यों को विदाई दी। इस दौरान पीएम मोदी रो-रोकर गुलाम नबी आजाद की तारीफ में कसीदे गढ़े। मोदी ने कहा कि नबी आजाद ने कभी नेता विपक्ष के रूप में केवल अपना दबदबा बनाये रखने की कोशिश नहीं …
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद समेत चार सदस्यों को विदाई दी। इस दौरान पीएम मोदी रो-रोकर गुलाम नबी आजाद की तारीफ में कसीदे गढ़े। मोदी ने कहा कि नबी आजाद ने कभी नेता विपक्ष के रूप में केवल अपना दबदबा बनाये रखने की कोशिश नहीं की बल्कि उन्होंने अपने दल के साथ साथ देश तथा सदन की भी चिंता की। मोदी ने नबी आजाद का उच्च सदन में कार्यकाल पूरा होने के मौके पर मंगलवार को अपने विदायी संबोधन में यह बात कही।
आजाद के साथ साथ जम्मू कश्मीर से राज्यसभा में सदस्य मीर फय्याज, शमशेर सिंह मन्हास और नजीर अहमद को भी विदाई दी गयी। आजाद और अहमद का कार्यकाल 15 फरवरी को जबकि मन्हास और फय्याज का कार्यकाल 10 फरवरी को पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आजाद अपने दायित्व के प्रति बहुत सजग थे और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभायी। ऐसा लगता है कि उनके उत्तराधिकारी के लिए उनकी जगह लेना बहुत कठिन होगा।
उन्होंने कहा कि आजाद ने नेता विपक्ष के रूप में कभी अपना दबदबा बनाये रखने की कोशिश नहीं की और अपने दल के साथ साथ देश और सदन की भी चिंता की । उन्होंने कहा कि यह कार्यकाल उनके करियर का संभवत उत्तम कार्यकाल है क्योंकि इस दौरान इतिहास ने करवट ली है और वे इसके सहयात्री रहे हैं। मोदी ने कहा कि आजाद के सत्ता और विपक्ष के 28 वर्षों के अनुभव से सबको बहुत कुछ सीखने को मिला है और उनकी कमी सदन को हमेशा खलेगी।
पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि गुलाम नबी आजाद ने उस दिन उनको फोन किया और वह फोन पर ही बहुत रो रहे थे। गुलाब नबी आजाद से मेरे रिश्ते दोस्ताना रहे हैं। राजनीति में बहस वार पलटवार चलता रहता है। लेकिन एक मित्र होने के नाते मैं उनका बहुत आदर करता हूं।
इन सांसदों की हुई विदाई
- गुलाम नबी आजाद
- शमशेर सिंह
- मोहम्मद फयाज
- नाजिर अहमद
