अयोध्या: ट्रैक्टर के पहिये से बिना हवा निकाले बना रहा था पंक्चर, फट गया टायर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद के गोसाईगंज कोतवाली इलाके में मंगलवार की सुबह मया-टांडा मार्ग पर महबूबगंज बाजार स्थित पुलिस चौकी के नजदीक ट्रैक्टर के पहिये का पंक्चर बना रहे मिस्त्री की टायर फटने से मौत हो गयी। जब तक लोग चिकित्सकों को बुलाते इससे पहले ही उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस …

अयोध्या। जनपद के गोसाईगंज कोतवाली इलाके में मंगलवार की सुबह मया-टांडा मार्ग पर महबूबगंज बाजार स्थित पुलिस चौकी के नजदीक ट्रैक्टर के पहिये का पंक्चर बना रहे मिस्त्री की टायर फटने से मौत हो गयी। जब तक लोग चिकित्सकों को बुलाते इससे पहले ही उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है।

हल्का एसआई रणजीत यादव के मुताबिक गोसाईगंज कोतवाली इलाके के उधिरा लालपुर निवासी 45 वर्षीय सियाराम पुत्र राम आधार पुलिस चौकी के नजदीक पंक्चर की दुकान चलाकर परिवार का जीवीकोपार्जन करता था। मंगलवार की सुबह जैसे ही उसने अपनी दुकान खोली वैसे ही भिटौरा निवासी मनोज चौरसिया पुत्र जगत नारायण अपने ट्रैक्टर के पंचर हुए पहिये को बनवाने के लिए पहुच गया।

सियाराम पहिये से बिना हवा निकाले पंक्चर बनाने लगा कि इसी बीच टायर फट गया और उसकी चपेट मे आने से उसकी मौत हो गयी। देर शाम युवक का शव पीएम के बाद घर पहुंचा तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक का अंतिम संस्कार उनियार के सरयू तट पर किया गया।

संबंधित समाचार