बरेली: अल्पसंख्यकों को बांटने का काम कर रही भाजपा सरकार- जुनैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल रहमान अंतुले की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के तत्वावधान में डाक्टर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अंतुले को खिराज अकीदत पेश कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष जुनैद हुसैन ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है …

अमृत विचार, बरेली। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल रहमान अंतुले की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के तत्वावधान में डाक्टर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अंतुले को खिराज अकीदत पेश कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष जुनैद हुसैन ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने सभी वर्गों को जोड़ने का काम किया है। भाजपा सरकार ने बहुसंख्यक समाज और अल्पसंख्यक समुदायों को बांटने का काम किया है। प्रदेश महामंत्री ब्रह्मस्वरूप सागर ने कहा कि देश में गैर कांग्रेसी सरकारों व पार्टियों ने अल्पसंख्यकों को गुमराह कर केवल छलने का काम किया है।

प्रदेश सचिव चौधरी असलम ने कहा कि जनविरोधी किसान विरोधी भाजपा सरकार के काम से आमजन त्राहि त्राहि कर रहा है। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि देश में कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी धर्म और जाति के हितों की रक्षार्थ संकल्पबद्ध है।

इस अवसर पर डा. शाकिर सकलैनी, डा. शोएब खान, डा. आई.आर. खान, डा. मोअज्जम, डा. एस.एम. ताहिर अली, डा. हसरत अली, डा. कासिमउद्दीन, डा. मोहम्मद शोएब, डा. सलीक अहमद को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पाकीजा खान, असलम अंसरी, मोहसिन रजा खान, अवनीश बक्शी टोनू, विजय मौर्य, मुश्ताक गद्दी, शिरोज सैफ कुरेशी, शाहनूर खान, नूरी, आसिफ अली, सर्वत हुसैन हाशमी, डा. सरताज, दिनेश दद्दा एडवोकेट आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार