आज का राशिफल | 10 फरवरी, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज कार्य स्थिति में सुधार होगा। अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा अपने कार्य में व्यस्त रहेगे और रूमानी भी होंगे तथा जीवनसाथी का संग आनंद देगा। वृष राशि आज आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। …

मेष राशि

आज कार्य स्थिति में सुधार होगा। अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा अपने कार्य में व्यस्त रहेगे और रूमानी भी होंगे तथा जीवनसाथी का संग आनंद देगा।

वृष राशि

आज आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। अन्यथा भविष्य में कड़वाहट बढ़ सकती है।

मिथुन राशि

आज वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है।

कर्क राशि

आज का दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। सहयोग प्राप्त होगा। आपयह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। व्यापार के लिए शुभ नहीं है। खाने पीने के मामले में सावधान रहें।

सिंह राशि

आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा।

कन्या राशि

आज किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी लोग अपने खेल में अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।

तुला राशि

आज के दिन आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज आप थकान और आलस्य का शिकार रहेंगे। आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे।

धनु राशि

आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। वाहन खरीदने की योजना स्थगित कर दें।

मकर राशि

आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ है।

कुंभ राशि

आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आपके छोटे भाई बहन आपको नुक्सान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं।

मीन राशि

आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। लंबी यात्रा रद्द होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपके सहपाठी आपकी पढ़ाई में सहायता करेंगे। घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।