अयोध्या: फोन पर 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगना पड़ा भारी, दो युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद की गोसाईगंज थाना पुलिस ने फोन कर दो लाख रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान किया है। बुधवार को क्षेत्राधिकारी सदर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि डीआईजी/एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोसाईगंज थाना …

अयोध्या। जनपद की गोसाईगंज थाना पुलिस ने फोन कर दो लाख रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान किया है।

बुधवार को क्षेत्राधिकारी सदर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि डीआईजी/एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोसाईगंज थाना पुलिस ने गद्दोपुर बैरियर के पास से नरेंद्र कुमार व श्रीनाथ वर्मा निवासीगण सधई का पुरवा थाना गोसाईगंज को गिरफ्तार किया है।

इन दोनों के खिलाफ गांव के ही ऊंचगांव रुहियावा का पुरवा निवासी मोहम्मद तौसीफ ने मोबाइल पर 3 फरवरी को फोन कर दो लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

संबंधित समाचार