लखनऊ: 16 फरवरी से शुरू होगी लखनऊ से जयपुर के लिए पिंक बस
लखनऊ, अमृत विचार। परिवहन निगम प्रशासन यात्रियों की मांग पर लखनऊ से जयपुर के लिए 16 फरवरी से एसी बस चलाने जा रहा है। ये बस आलमबाग बस अड्डे से पिंक सिटी जयपुर के बीच रोजाना चलेगी। चारबाग डिपो के एआरएम अमरनाथ सहाय ने बताया कि ये बस आलमबाग बस टर्मिनल से रोजाना शाम सात …
लखनऊ, अमृत विचार। परिवहन निगम प्रशासन यात्रियों की मांग पर लखनऊ से जयपुर के लिए 16 फरवरी से एसी बस चलाने जा रहा है। ये बस आलमबाग बस अड्डे से पिंक सिटी जयपुर के बीच रोजाना चलेगी।
चारबाग डिपो के एआरएम अमरनाथ सहाय ने बताया कि ये बस आलमबाग बस टर्मिनल से रोजाना शाम सात बजे चलकर सुबह 5 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में जयपुर के सिंधी कैंप बस अड्डे से रोजाना शाम सात बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। इस बस में सीटों की बुकिंग 15 फरवरी से शुरू होगी। लखनऊ से जयपुर की दूरी 599 किलोमीटर है, जिसका किराया प्रति यात्री 1171 रुपये देना पड़ेगा।
