लखनऊ: ट्रॉली बैग के हैंडल में छुपाकर लाए थे 50 लाख का सोना, एयरपोर्ट पर कस्टम टीम ने धर-दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के चौधरी चरण सिंह अडानी अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को कस्टम टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई। दुबई के शारजाह से लखनऊ पहुंचे विमान से उतरे तीन यात्रियों के पास से कस्टम ने 1038 ग्राम सोना बरामद किया। विमान संख्या IX 1194 और 6E 1412 से तीनों यात्री लखनऊ पहुंचे थे। कस्टम टीम …

लखनऊ। राजधानी के चौधरी चरण सिंह अडानी अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को कस्टम टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई। दुबई के शारजाह से लखनऊ पहुंचे विमान से उतरे तीन यात्रियों के पास से कस्टम ने 1038 ग्राम सोना बरामद किया। विमान संख्या IX 1194 और 6E 1412 से तीनों यात्री लखनऊ पहुंचे थे।

कस्टम टीम ने बताया कि यात्री ट्रॉली बैग के हैंडल में छुपाकर सोने को लेकर लखनऊ तक आये थे जहां चेकिंग के दौरान इन्हे पकड़ा गया। कस्टम के मुताबिक जब्त किए सोने की कुल कीमत लगभग 50 लाख 52 हज़ार है। संदेह होने पर कस्टम के अधिकारियों ने यात्रियों से पूछताछ की। अधिकारियों ने बरामद सोने को सीमा शुल्क के प्रावधानों के तहत जब्त किया।

संबंधित समाचार